नवाज शरीफ की पार्टी पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में सरकार बनाने जा रही है। पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में हाल ही में विधानसभा चुनाव हुआ था। 41 सीटों पर हुए लड़े गए चुनाव में ज्यादातर पर नवाज शरीफ की पार्टी पीएमएलएन ने बाजी मारी। गुरुवार को आए नतीजों के बाद साफ हो गया कि नवाज की पार्टी पीओके में सरकार बनाएगी।
पहले माना जा रहा था कि चुनाव में नवाज की पार्टी को दूसरी पार्टियों से कड़ी टक्कर मिलेगी, लेकिन पीएमएलएन को चुनाव में जबरदस्त सफलता मिली। नवाज की पार्टी ने पाकिस्तान पीपल्स पार्टी और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ को कई सीटों पर मात दी।
डॉन की खबर के मुताबिक ज्यादातर पार्टी प्रमुख अपनी-अपनी सीटें बचाने में सफल हुए। पीएमएलएन के रजा फारुख हैदर, मुस्लिम कॉन्फ्रेंस के सरदार अतीक अहमद खान, जम्मू-कश्मीर पीपल्स पार्टी के सरदार खालिद इब्राहिम ने अपनी सीटें बचाईं।