फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंदील बलोच के समर्थन में उतरीं नवाज शरीफ की बेटी मरियम

Thu, 21 Jul 2016 08:48 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
सोशल मीडिया सेलेब्रिटी कंदील बलोच की हत्या कर उसके भाई और परिवार की इज्जत बची या नहीं, ये तो मालूम नहीं, लेकिन कंदील की मौत पाकिस्तान में एक बड़ा परिवर्तन जरूर ला सकती है। 
विज्ञापन


पाक पीएम नवाज शरीफ की बेटी मरियम नवाज शरीफ कंदील बलोच के समर्थन में उतर आई हैं। मरियम ने वादा किया है कि कंदील को न्याय दिलाएंगी और पाकिस्तान में हॉनर किलिंग के खिलाफ कानून बनवाकर रहेंगी।

अभी तक पाकिस्तान में ऐसा कोई कानून नहीं है कि इज्जत की खातिर बहू-बेटियों को मारने वाले आरोपी को सजा दी जा सके। 

पाकिस्तान में अब नहीं छोड़े जाएंगे बहू-बेटियों के हत्यारे

पाकिस्तान में ऑनर किलिंग के आरोपी को माफी देकर छोड़ दिया जाता है। लेकिन कंदील की हत्या के बाद पाकिस्तान के हर वर्ग से लोगों ने ऑनर किलिंग के खिलाफ सख्त कानून लाने की मांग की। 

कंदील के गुनहगार को सजा दिलाने के लिए लोगों की उठाई आवाज सत्ता पर काबिज शरीफ सरकार के कानों तक पहुंची। यही वजह है कि पाक सरकार ने नया कानून लाने का पूरा मन बना लिया है। 

समाचार एजेंसी रॉयटर्स की खबर के मुताबिक पाक सरकार नए कानून में एक भी कमजोर कड़ी नहीं छोड़ना चाहती, ताकि आरोपी किसी भी सूरत में बच न पाए।
विज्ञापन

पाकिस्तान में हर साल इज्जत की खातिर 500 महिलाओं की हत्या

- फोटो : facebook
कंदील बलोच का हत्यारोपी उसी का भाई है। आरोपी ने पुलिस को कंदील को मारने की वजह बताई थी कि उसकी बहन सोशल मीडिया पर ऊल-जलूल फोटो-वीडियो डालने से बाज नहीं आ रही थी, उसके सिर पाकिस्तान की किम कार्दाशियान बनने का भूत सवार था, इसलिए परिवार की इज्जत की खातिर उसे मौत के घाट उतार दिया।

एक अनुमान के मुताबिक पाकिस्तान में हर साल करीब 500 महिलाएं ऑनर किलिंग का शिकार होती हैं। मरियम नवाज की मानें तो उनके पिता की पार्टी पीएमएलएन पहले से ही इस बिल को पास कराना चाहती थी। सरकार धार्मिक नेताओं से भी सलाह-मश्विरा कर रही है। मरियम ने कहा कि पहले संसद के ज्वाइंट सेशन की कमेटी के पास ड्राफ्ट रखा जाएगा।

मरियम ने बताया कि एक बार संसदीय समिति बिल को पास कर देती है तो आने वाले हफ्ते-दो हफ्ते में संसद के ज्वाइंट सेशन में इसे पेश किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें