फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीवी विशेषज्ञ के तौर पर मुशर्रफ ने शुरू की करियर की नई पारी

Tue, 28 Feb 2017 07:24 AM IST
एजेंसी/ इस्लामाबाद/ दुबई
विज्ञापन
परवेज मुशर्रफ - फोटो : file photo
विज्ञापन
पाकिस्तान के पूर्व तानाशाह और पूर्व सेनाध्यक्ष जनरल परवेज मुशर्रफ ने टीवी विशेषज्ञ के तौर पर अपने कॅरियर की नई पारी की शुरुआत की है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार राजनीति में सेंध लगाने में नाकाम रहने के बाद मुशर्रफ ने टीवी को अपने नए कॅरियर के तौर पर चुना है। एक अखबार में छपी खबर के अनुसार 73 वर्षीय रिटायर जनरल और पूर्व राष्ट्रपति बोल टीवी के एक शो में नजर आएं। वह एक समाप्ताहिक टीवी कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण थे। बोल टीवी द्वारा इसका एक प्रोमोशनल वीडियो जारी किया गया है।
विज्ञापन


टीवी के इस साप्ताहिक शो का नाम है-‘राष्ट्रपति मुशर्रफ के साथ सब से पहले पाकिस्तान’। इस शो के पहले एपीसोड का प्रसारण 26 फरवरी रविवार शाम 8 बजे हुआ, जिसमें मुशर्रफ दुबई स्थित स्टूडियो से एंकर द्वारा लोगों से पूछे गए सवालों का जवाब दे रहे थे। मुशर्रफ इस समय दुबई में स्वत:निर्वासन की जिंदगी बिता रहे हैं।

गौरतलब है कि मार्च 2016 में पाकिस्तानी सुप्रीम कोर्ट द्वारा मुशर्रफ के विदेश जाने पर लगी रोक हटाने के बाद पाकिस्तान सरकार ने उन्हें इलाज के लिए देश से बाहर जाने की इजाजत दे दी थी। तब से मुशर्रफ अपने देश पाकिस्तान नहीं लौटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें