फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पठानकोट हमला: पाकिस्तान में दर्ज हुआ पहला मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तानी पंजाब के गुंजरावाला के एक पुलिस थाने में भारत के पठानकोट वायुसेना अड्डे पर हमला करने वालों और उन्हें उकसाने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन


लाहौर से बीबीसी संवाददाता शुमैला जाफरी का कहना है कि हमलावरों के उकसाने वाले लोग एक प्रतिबंधित संगठन से जुड़े हुए हैं। हालांकि इस एफआईआर में किसी को नामजद नहीं किया गया है।

इस मामले की जांच एक संयुक्त टीम कर रही है। इसमें पुलिस के अलावा कई अन्य खुफिया एजंसियों के लोग शामिल हैं। इस साल दो जनवरी को भारतीय पंजाब के पठानकोट में स्थित वायुसेना अड्डे पर कुछ हथियार बंद लोगों ने हमला किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जैश-ए-मोहम्मद को जिम्मेदार ठहराया था

इस हमले में सुरक्षा बलों के सात जवानों की मौत हो गई थी। वहीं पुलिस की जवाबी कार्रवाई में चार हमलावर भी मारे गए थे।

पठानकोट हमले के लिए भारत ने पाकिस्तान स्थित चरमपंथी संगठन जैश-ए-मोहम्मद को जिम्मेदार ठहराया था। भारत का कहना था कि उसने पाकिस्तान को इस मामले में सबूत भी दिए हैं।

हमले के तत्काल बाद पाकिस्तान स्थित चरमपंथी समूह यूनाइटेड जिहाद काउंसिल (यूजेसी) ने कहा कि नेशनल हाईवे स्कॉवड ने इस हमले को अंजाम दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें