फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्तूनों ने पाकिस्तानी सेना पर लगाया उत्पीड़न का आरोप, निकाली रैलियां

Sun, 29 Apr 2018 03:11 AM IST
एजेंसी, पेशावर
विज्ञापन
विज्ञापन

पाकिस्तान में व्यापक स्तर पर आंदोलन के रूप में उभर रहे पश्तूनों ने पाक सेना पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


इस आंदोलन में पाक सेना पर उनका गुस्सा रैलियों के रूप में निकल रहा है। दरअसल वहां की सेना की कार्रवाई के दौरान पिछले कुछ वर्षों में कई पश्तून लापता हो चुके हैं तो कई पश्तूनों को मारा जा चुका है। पाक सेना वहां रह रहे पश्तूनों का दमन कर रही है और उनके मानवाधिकारों का उल्लंघन कर रही है।

पश्तूनों का आरोप है कि पाकिस्तान उनके साथ गुलामों जैसा व्यवहार कर रही है। बीते कुछ महीनों में 25 वर्षीय मंजूर पश्तून की पाकिस्तान में काफी लोकप्रियता बढ़ी है। पाकिस्तान में पश्तून की पहचान दबे, पिछ़ड़े समाज के लोगों की आवाज के रूप में है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मंजूर पीटीएम के नेता हैं। वह तब सुर्खियों में आए जबकि जब दक्षिणी वजीरिस्तान के रहने वाले एक 27 वर्षीय नकीबुल्लाह मेहसुद की कराची में गोली मार कर हत्या कर दी गई थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें