फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पनामा पेपर्स: सुनवाई के दौरान आज अदालत में मौजूद रहेंगे नवाज शरीफ

Mon, 02 Oct 2017 04:27 AM IST
एजेंसी, इस्लामाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ भ्रष्टाचार और मनी लॉन्ड्रिंग के तीन मामलों में अभ्यारोपित किए जाने की कार्यवाही के दौरान आज अदालत में मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन


सत्तारूढ़ पीएमएल-एन ने कहा, शरीफ लंदन नहीं जा रहे हैं। वह सोमवार को अभ्यारोपण की कार्यवाही में शामिल होने के लिए इस्लामाबाद स्थित जवाबदेही अदालत में उपस्थित होंगे। बहरहाल, उनके बच्चे अदालत के समक्ष उपस्थित नहीं होंगे।

पंजाब के कानून मंत्री राणा सनाउल्लाह ने कहा कि नवाज शरीफ ने राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (एनएबी) के समक्ष उपस्थित होने का फैसला किया है। मंत्री ने कहा कि शरीफ के बच्चे हसन, हुसैन, मरियम और दामाद सफदर लंदन से नहीं आएंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, शरीफ के बच्चे अपनी मां कुलसुम की देखभाल में व्यस्त हैं और ऐसे में सोमवार को उनके अदालत में उपस्थित होने की संभावना नहीं है। अदालत ने इन तीनों के लिए जमानती वारंट जारी किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें