फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पनामा पेपर लीकः अमेरिका के बाद अब पाक को अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष ने दी चेतावनी

Sat, 22 Jul 2017 08:01 PM IST
amarujala.com- presented by: संदीप भट्ट
विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तान में पनामा पेपर लीक जैसे संवेदनशील मामले को लेकर चल रहे राजनीतिक तनाव के बीच अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने बड़ी चेतावनी दी है। उसने कहा है कि यदि पाकिस्तान अपने सुधार कार्यक्रमों को जारी रखने में विफल रहता है तो पिछले तीन सालों में पाक द्वारा हासिल की गई आर्थिक स्थिरता बेहद कमजोर पड़ जाएगी। 
विज्ञापन


पाक अखबार ‘डॉन’ के मुताबिक आईएमएफ के स्थानीय प्रतिनिधि तोखिर मिर्जोव ने कहा है कि आर्थिक स्थिरता के उपयोग से इसका और अधिक फायदा उठाने के लिए इसे स्थायित्व देकर हासिल करना जरूरी होता है।

उन्होंने कहा कि यदि सुधार कार्यों में कमी आती है तो मौजूदा हालातों को देखते हुए व्यापक आर्थिक स्थिरता में कमी आ सकती है। पाकिस्तान में हाई प्रोफाइल पनामा पेपर लीक मामले में मनी लांड्रिंग व भ्रष्टाचार के आरोपों पर नवाज शरीफ और उनके परिवार को लेकर उठी राजनीतिक अस्थिरता के बीच यह चेतावनी आई है। 
विज्ञापन


पाक सुप्रीम कोर्ट ने कल पनामागेट मामले में अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि इस फैसले के बाद देश में हंगामा होगा या नहीं। पनामा पेपर्स ने पिछले साल विदेशों में वाज शरीफ व उनके बेटे-बेटियों के नाम से कंपनियां होने का खुलासा किया था।

नवाज की विवादित संपत्तियों में लंदन के पार्कलेन स्थित चार बहुमूल्य फ्लैट भी शामिल हैं। तोखिर मिर्जोव ने कहा कि फिलहाल पाक अर्थव्यवस्था का हवाईजहाज उड़ रहा है जिसका इंजन है ‘आयात सेक्टर’, जबकि इसका दूसरा इंजन ‘निर्यात सेक्टर’ गायब है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें