फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमा पर तनाव के बीच भारत आएंगे सरताज अजीज

Thu, 24 Nov 2016 09:19 AM IST
एजेंसी/ नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : getty images
विज्ञापन
पाकिस्तान ने भारत को बताया है कि विदेशी मामलों में प्रधानमंत्री के सलाहकार सरताज अजीज अमृतसर में 3-4 दिसंबर को आयोजित होने वाले ‘हार्ट ऑफ एशिया’ सम्मेलन में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन


विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने बुधवार को कहा, ‘पाकिस्तान की ओर से आधिकारिक पुष्टि मिली है कि अजीज अफगानिस्तान पर आयोजित हार्ट ऑफ एशिया में शिरकत करेंगे।’ इस सम्मेलन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी संबोधित करेंगे। इस सम्मेलन में 40 से ज्यादा देश हिस्सा लेंगे। 

बीते साल दिसंबर में समग्र द्विपक्षीय वार्ता की घोषणा के बाद यह पाकिस्तान की ओर से पहला उच्चस्तरीय दौरा होगा। इस साल जनवरी में पठानकोट एयरबेस पर पाकिस्तान के आतंकी समूहों की ओर से किए आतंकी हमले समेत विभिन्न आतंकी हमलों के कारण यह वार्ता कभी हो ही नहीं पाई। इन हमलों और इनके बाद हुई घटनाओं के कारण दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें