फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में बंद इस मॉडल को हो सकती है 14 साल की सजा

विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तान के रावलपिंडी की आदियाला जेल में पिछले दो हफ्तों से एक 23 साल की पाकिस्तानी लड़की कैद है। वो हैं पाकिस्तान की सुपरमॉडल अय्यान अली। तब से ही पाकिस्तानी मीडिया इस बात की पड़ताल कर रहा है कि क्या अय्यान को आदियाला जेल में ख़ास सहूलियतें मुहैया कराई जा रही हैं। अय्यान अली को 14 मार्च को इस्लामाबाद एयरपोर्ट पर मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में हिरासत में लिया गया था।
विज्ञापन


कस्टम के नियम
एयरपोर्ट पर उनके सूटकेस से पांच लाख अमरीकी डॉलर बरामद हुए थे जबकि देश में दस हजार डॉलर तक ही कानूनी रूप से नकदी लाने-ले जाने की इजाजत है।

अय्यान अली ने इन आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि ये पैसे किसी संपत्ति की बिक्री के जरिए कानूनन हासिल किए गए हैं और उन्हें कस्टम नियमों की जानकारी नहीं थी। अभियोजकों का कहना है कि अगर पाकिस्तान से विदेशी मुद्रा बाहर ले जाने के आरोप साबित हुए तो उन पर बड़ा जुर्माना लगाया जा सकता है और उन्हें 14 साल जेल की सजा भी हो सकती है।

जमानत याचिका

दो हफ्ते की क़ानूनी ज़ोर आजमाइश खत्म हो गई है और मार्च के आख़िर में उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी गई। इसलिए उन्हें अभी आदियाला जेल में और वक्त गुज़ारना होगा।

अय्यान अली ने अपना करियर 16 साल की उम्र में शुरू किया था और वे जल्द ही पाकिस्तान की कामयाब और हाई प्रोफाइल मॉडलों में गिनी जाने लगीं। इस बात को लेकर भी अफवाहें थीं कि वे मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में पाकिस्तान की नुमाइंदगी कर सकती हैं।
विज्ञापन

जेल में मॉडल का हाल

उन्होंने गायकी में भी हाथ आजमाया और उनके गीतों के वीडियो यूट्यूब पर देखे जा सकते हैं। पाकिस्तानी मीडिया में इस बात को लेकर कयास जारी हैं कि अय्यान को जेल में किस तरह से रखा जा रहा है और जेल प्रशासन कहीं कुख्यात ‘वीआईपी कल्चर’ का शिकार तो नहीं हो गया है।

एक अखबार ने लिखा है कि उन्हें टेलीविज़न सेट, फ्रिज और ठीक ठाक सा कमरा रहने के लिए दिया गया है। वे हर रोज नए कपड़े पहनती हैं और उनके पास खास तरह का मोबाइल फोन है जिस पर जेल के जैमर भी असर नहीं करते। हालांकि जेल प्रशासन ने बीबीसी उर्दू सेवा के शहजाद मलिक को बताया कि अय्यान को दी जा रही सहूलियतें जेल नियमों के मुताबिक ही हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें