फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक सुरक्षा बलों ने की बलोच नेता जफर अली की हत्या, बरात से 30 लोगों का किया अपहरण

Thu, 29 Sep 2016 03:49 AM IST
एजेंसी/ क्वेटा
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : ANI
विज्ञापन
बलूचिस्तान में पाकिस्तान का अत्याचार लगातार बढ़ता ही जा रहा है। अब पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने बलोच नेता जफर अली बुगटी को अगवा करके उनकी हत्या कर दी। बलोच नेता शेर मोहम्मद बुगटी ने ट्वीट कर बलूचिस्तान रिपब्लिकन पार्टी (बीआरपी) के नेता जफर अली बुगटी के शहीद होने की जानकारी दी। इससे पहले जफर के भाई एवं बीआरपी के दिग्गज नेता गुलाम मोहम्मद बुगटी को भी पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने हत्या कर दी थी।
विज्ञापन


इसके अलावा मंगलवार को पाक सुरक्षा बलों ने बलूचिस्तान के केच जिले के सिंगबाद गांव में हमला करके 30 लोगों का शादी समारोह से अपहरण कर लिया। बलोच नेता शेर मोहम्मद बुगटी ने बताया कि पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने 25 सितंबर की रात को बलोच नेता जफर अली बुगटी को जफराबाद से अगवा किया था। इसके बाद उनकी हत्या कर दी। जफर का शव नसीराबाद में बरामद हुआ। वह बलूचिस्तान की आजादी की लड़ाई लड़ रहे थे।

जफर की हत्या को लेकर बलोचों में काफी आक्रोश है। बलूचिस्तान समेत दुनिया भर में रह रहे बलोच नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इसकी कड़ी आलोचना की है। सोशल मीडिया में भी पाक की ओर से किए जा रहे घोर मानवाधिकार हनन का विरोध किया जा रहा है।
विज्ञापन


दूसरी ओर, पाकिस्तानी सुरक्षा बलोें ने अपनी करतूत को छिपाने के लिए प्रेस कांफ्रेंस करके जफर को मुठभेड़ में मार गिराने का दावा किया है। कमांडेंट सिबी स्काउट्स कर्नल जुल्फिकार ने पुलिस अधिकारियों के साथ प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि फ्रंटियर कोर और पुलिस ने संयुक्त रूप से अभियान चलाकर बलूचिस्तान में जफर अली बुगटी को मार गिराया गया। इतना ही नहीं, पाक ने जफर पर एक परिवार के छह सदस्यों की हत्या करने का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन

बलूचिस्तान में बरात से 30 लोगों का अपहरण

फाइल फोटो
पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने मंगलवार शाम को बलूचिस्तान के केच जिले के सिंगबाद गांव में शादी समारोह में हमला करके कम से कम 30 लोगों का अपहरण कर लिया। दूल्हा रमजान बलोच को भी अगवा किया गया है। इतना ही नहीं, पाक सुरक्षा बलों ने लोगों के घर में जबरन घुसकर तलाशी ली और जमकर लूटपाट की।

हथियारों से लैस पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारा के रास्ते में पड़ने वाले तिजबान इलाके के सिंगबाद गांव को चारो ओर से घेर लिया। अगवा किए गए सभी लोग शादी समारोह में शामिल होने आए थे। दरअसल, बलोच नेता और कार्यकर्ता चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारा का विरोध कर रहे हैं, जिसके चलते उन पर पाक सुरक्षा बल कहर बरपा रहे हैं।

इसके अलावा इलाके में मानवाधिकार संगठनों और मीडिया के जाने पर भी रोक लगा दी गई है। इसको लेकर मानवाधिकार कार्यकर्ताओं और बलोचों में जमकर गुस्सा है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें