फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकी हाफिज सईद की सुरक्षा बढ़ाएगा पाक, खुफिया एजेंसियां बना रही हत्या का प्लान

Sun, 12 Nov 2017 12:08 PM IST
एजेंसी, लाहौर
विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तानी प्राधिकारियों ने पंजाब के गृह विभाग को पत्र लिखकर मुंबई आतंकवादी हमले के मुख्य साजिशकर्ता हाफिज सईद की सुरक्षा के लिए कड़े कदम उठाने को कहा है। साथ ही यह दावा किया है कि ‘एक विदेशी खुफिया एजेंसी’ ने सईद की हत्या की योजना बनाई है।
विज्ञापन


पढ़ें- हाफिज को आतंकी नहीं मानता अमेरिका, पाक को सौंपी 75 आतंकवादियों की लिस्ट

राष्ट्रीय आतंकवाद निरोधक प्राधिकरण ने पत्र में कहा है कि एक विदेशी खुफिया एजेंसी ने सईद की हत्या के लिए एक प्रतिबंधित संगठन के दो सदस्यों को आठ करोड़ रुपये का भुगतान किया है। इसमें पंजाब के गृह विभाग से कहा गया है कि वह जमात-उद-दावा (जेयूडी) प्रमुख हाफिज सईद की पुख्ता सुरक्षा सुनिश्चित करे। 

सईद आतंकवाद निरोधक कानून, 1997 के तहत 30 जनवरी से लाहौर में घर में नजरबंद है। गृह विभाग ने पिछले महीने उसकी नजरबंदी जनसुरक्षा कानून के तहत और 30 दिन (26 नवंबर तक) के लिए बढ़ा दी थी। विभाग की अधिसूचना में कहा गया है, ‘ऐसी आशंका है कि सईद रिहा होने पर कानून एवं व्यवस्था के लिए खतरा बन सकता है।’ 
विज्ञापन


पढ़ें: आतंकी हाफिज सईद के 4 सहयोगियों को पाकिस्तान ने रिहा किया, जनवरी से थे नजरबंद

जून 2014 में अमेरिका ने जमात-उद-दावा को एक विदेशी आतंकवादी संगठन घोषित कर दिया था। अमेरिका ने आतंकवादी गतिविधियों में भूमिका के लिए जेयूडी प्रमुख सईद पर एक करोड़ डॉलर का इनाम घोषित किया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें