फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक मॉडल कंदील बलोच के पिता ने कहा, 'मेरे बेटे को गोली मार देनी चाहिए'

Sat, 23 Jul 2016 04:37 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कंदील बलोच सोशल मीडिया पर काफी चर्चित थी। - फोटो : Getty Images
विज्ञापन
पाकिस्तान की सोशल मीडिया सनसनी कंदील बलोच के पिता ने कहा है कि उनके बेटे को वही गोली मार दी जाए, जहां उसने इज्जत के नाम पर कंदील की हत्या की थी। एनडीटीवी ने इस आशय की खबर प्रकाशित की है। 
विज्ञापन


कंदील के पिता अनवर अजीम ने कहा, 'मैं कहता हूं उसे वही गोली मार देना चाहिए। उसने मेरी बेटी का दम घोंट दिया।'

न्यूज इंटरनेशनल की रिपोर्ट के मुताबिक बलोच दंपति ने अपनी बेटी की हत्या पर अपने दुख को साझा किया है। गौरतलब है कि उनके छोटे बेटे ने सोशल मीडिया साइट्स पर फोटो और बोल्ड पोस्ट के चलते कंदील बलोच की हत्या कर दी। 

'कंदील ने जरूर पुकारा होगा'

बलोच के पिता अजीम अनवर - फोटो : Getty Images
अजीम ने कहा, 'उसने हमें ड्रग दे दिया था। कंदील ने हमें जरूर पुकारा होगा।' उन्होंने कहा कि उनकी बिटिया उनकी सबसे अच्छी दोस्त थी लेकिन उनका दावा था कि बेटा सनकी है।

कंदील बलोच की मां ने कहा कि वह उनके साथ सारे सीक्रेट शेयर करती थी। उन्होंने कहा, 'हम मां-बेटी सारे दुख दर्द आपस में शेयर करते थी। वह हमेशा कहती थी कि मम्मी आपकी बेटी बहुत मेहनत कर रही है, उसे बहुत आगे जाना है।'

 
विज्ञापन

मां-बाप को खिला दी थी नशे की गोलियां

परिवार की इज्जत के नाम पर कंदील की जान ले ली गई। - फोटो : Getty Images
कंदील की मां ने कहा, 'उस रात मुझे और मेरे शौहर को वसीम ने ड्रग दे दिया था। फिर कंदील को पहले उसने मारा-पीटा और फिर जान से मार दिया।' 'मैंने सुबह में नाश्ते के लिए उसे आवाज दी.. लेकिन वो नहीं उठी।'

गौरतलब है कि 14 जुलाई को वसीम ने कंदील बलोच की हत्या कर दी। बाद में उसने स्वीकार किया कि परिवार की इज्जत के लिए कंदील बलोच को मार दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें