फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय न्यूज चैनल के लिए काम कर रहे पाकिस्तानी पत्रकार के अपहरण की कोशिश

Wed, 10 Jan 2018 04:52 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
ताहा सिद्दिकी
विज्ञापन
पाकिस्तान के सैन्य प्रतिष्ठान की आलोचना के लिए मशहूर पाकिस्तानी पत्रकार ने बुधवार को कहा कि कुछ हथियारबंद लोगों ने उनके अपहरण की कोशिश की। कुछ महीनों पहले इस पत्रकार ने शिकायत की थी कि उन्हें सुरक्षा एजेंसियों द्वारा परेशान किया जा रहा है। 
विज्ञापन


ताहा सिद्दिकी फ्रांस के समाचार चैनल फ्रांस 24 के लिए रिपोर्टिंग करते हैं और भारतीय टेलिविजन चैनल WION के पाकिस्तान ब्यूरो प्रमुख हैं। इस्लामाबाद और रावलपिंडी के इलाकों में काम करने वाले ताहा का कहना है कि बुधवार की सुबह जब वे टैक्सी से एयरपोर्ट जा रहे थे तब उन्हें अगवा करने की कोशिश हुई। 

सिद्दिकी ने अपने दोस्त के ट्विटर एकाउंट से सुबह सोशल मीडिया में यह जानकारी साझा की अपनी मनस्थिति के बारे में बताया कि वह किन कठिनाइयों से गुजर रहे हैं। उन्होंने लिखा, 'मैं सुबह 8.20 बजे एयरपोर्ट के रास्ते पर था जब 10-12 हथियारबंद लोगों ने मेरी टैक्सी रोकी और मेरा अपहरण करने की कोशिश की। मैं अब सुरक्षित और पुलिस के साथ हूं।' 
विज्ञापन


सिद्दीकी ने इस ट्वीट में लिखा, 'मैं हर संभव समर्थन की उम्मीद करता हूं। जबरन लापता होने की घटनाओं को रोकें।' 

मानवाधिकार समूहों ने पिछले एक सालों के दौरान सोशल मीडिया कार्यकर्ताओं के अपहरण की निंदा की है। उन्होंने इसे पाकिस्तान के सैन्य प्रतिष्ठान के आलोचकों को धमकाने और उनकी आवाज दबाने की कोशिश करार दिया है।

संयुक्त राष्ट्र के प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक द्वारा प्रकाशित एक रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान इस सूचकांक में लगातार निचले स्थान पर है। वर्तमान में यह 180 देशों में से 139वें स्थान पर है।
विज्ञापन


हाल के दिनों में पाकिस्तान में पत्रकारों के लापता होने की घटनाएं समाने आई हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें