फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी जीत पर पाकिस्तानी छात्रा ने PM मोदी को दी बधाई, कहा- शांति पर फोकस करें

Wed, 15 Mar 2017 10:05 AM IST
amarujala.com- Presented by : अजय कुमार सिंह
विज्ञापन
फाइल फोटो: नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में बीजेपी की ऐतिहासिक जनादेश के लिए प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को एक पाकिस्तानी लड़की ने बधाई दी है। ग्यारह साल की स्कूली लड़की ने बधाई देते हुए उन्हें लिखा है कि भारत-पाकिस्तान में शांति लाने की प्रक्रिया पर अपना ध्यान फोकस करिए। स्कूली छात्रा अकीदत नवीद ने लिखा,  "यूपी चुनाव के तरह ही उन्हें अब भारत-पाकिस्तान में शांति लाने की प्रक्रिया पर आपको फोकस करना चाहिए जिससे दोनों देशों में वो लाखों लोगों का दिल जीत सकते हैं।"
विज्ञापन


नवाद ने आगे लिखा है कि  'एक बार उसके पिता ने उससे कहा था कि दुनिया में लोगों का दिल जीतना सबसे नेक काम है। इसी तरह पीएम मोदी ने भी यूपी चुनाव में लाखों लोगों का दिल जीत कर वैसा ही काम किया है। लेकिन मैं आपको बताना चाहती हूं कि अगर आप भारत-पाकिस्तान में दोस्ती और शांति के लिए काम करेंगे तो आप दोनों देशों में लाखों-करोड़ों लोगों का दिल जीत सकते हैं। क्योंकि दोनों देशों में इसकी बेहद जरूरत है।'

दो पेजों के इसी चिट्ठी में अकीदत ने आगे लिखा है, 'दोनों देशों में अच्छे संबंधों के लिए शांति का पुल होना जरूरी है। इसके लिए हमें फैसला लेना होगा कि हम गोली की जगह किताबें खरीदेंगे,  बंदूक की जगह गरीब लोगों के लिए दवाईयां खरीदेंगे।'
विज्ञापन


लाहौर की रहने वाली 11 साल की अकीदत 5 वीं क्लास की छात्रा हैं। इससे पहले अकीदत ने भारतीय विदेश मंत्रालय और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को भी चिट्ठी लिख चुकी है जिसका उन्हें भारत की तरफ से जवाब भी मिला था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें