अपने हॉट अंदाज को लेकर हमेशा से सुर्खियों में रहने वाली पाकिस्तानी अभिनेत्री वीना मलिक ने पीएम मोदी को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की है, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।
इसी यात्रा के बारे में पाकिस्तानी मीडिया चैनलों पर दोनों देशों के बारे में आपत्तिजनक बातें कही जा रही हैं। वहां इसे मुसलमानों के खिलाफ हिंदू-यहूदी गठजोड़ बताया जा रहा है। ऐसे ही एक मीडिया चैनल के न्यूज शो 'ब्रेकिंग न्यूज विद वीना मलिक' में भारत और इजराइल को लेकर बेहद आपत्तिजनक बातें कही गई। वीना ने भारत को मुसलमानों पर जुर्म करने वाला देश करार दे दिया।
वीना ने कहा कि जमीन पर बसने वाले दो शैतानी मुल्क की बात कर ले, जिनके मकसद सिर्फ मुसलमानों की बर्बादी है। दोनों देश मुसलमानों के खून के प्यासे हैं जी हां मैं बात कर रही हूं भारत और इजराइल की। ये दोनों मुल्क फितरत से एक ही हैं। भारत ने कश्मीर में बेगुनाह निहत्थे कश्मीरियों पर जूर्म और हिंसा की हद कर रखी है और इजराइल ने फिलिस्तीन में भी ये ही हाल कर रखा है।
मालूम हो कि वीना मलिक कई सालों तक भारत में काम कर चुकी हैं। वो भारत के सबसे बड़े रिएलिटी शो बिग बॉस में भी नजर आ चुकी हैं।