फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलाहुद्दीन बोला- पाक अगर करता मदद तो अबतक कश्मीर हमारा होता

Tue, 04 Jul 2017 08:43 AM IST
amarujala.com- Presented By- अभिषेक तिवारी
विज्ञापन
syed salahuddin
विज्ञापन
आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिद्दीन के सरगना सैयद सलाहुद्दीन ने भारत की ओर से लगाए गए आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि पाकिस्तान उसे हथियार सप्लाई नहीं करता है। इसके पहले भारत ने कहा था कि आतंकी सरगना सैयद सलाहुद्दीन को आतंकी हमले के लिए पाकिस्तान हथियार सप्लाई करता है। 
विज्ञापन


सलाहुद्दीन का कहना है कि अगर पाकिस्तान उसकी मदद करता होता तो वह कब का कश्मीर विवाद का हल निकाल लेता। आगे उसने कहा कि अगर उसे पाकिस्तान का सैन्य समर्थन मिलता तो वह कश्मीर को भारत से मुक्त करा चुका होता। 

बता दें कि सैयद सलाहुद्दीन ने सोमवार को एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में ये कबूला था कि भारत में होने वाले आतंकी हमलों के पीछे उसका हाथ है। सलाहुद्दीन अभी पाकिस्तान की पनाह में छिपा बैठा है।सलाहुद्दीन ने साफ तौर पर भारतीय सेना के खिलाफ लड़ाई लड़ने की बात कही थी। उसका कहना है कि कश्मीर में भारतीय सेना के खिलाफ उसकी कोशिश रुकेंगी नहीं। साथ ही उसने इशारा दिया है कि वो कश्मीर के लिए लड़ाई लड़ता रहेगा। इस बीच सलाहुद्दीन ने आतंकी बुरहान वानी की मौत का भी जिक्र किया।
विज्ञापन


सलाहुद्दीन का बयान उस वक्त आया है जब अमेरिका ने उसे अंतरराष्ट्रीय आतंकी घोषित कर दिया है। ट्रंप और पीएम मोदी की नजदीकी और अमेरिका द्वारा सलाहुद्दीन को अंतरराष्ट्रीय आतंकी घोषित किए जाने के बाद से पाकिस्तान बौखलाया हुआ है। 

गौरतलब है कि हाल ही में अमेरिका पर कश्मीर मामले को लेकर डबल स्टैंडर्ड अपनाने का भी आरोप लगाया। वहीं अमेरिका भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव को कम करने के लिए हर संभव कोशिश में जुटा है। अमेरिका जहां आतंकवाद के खिलाफ सख्त रवैया अपनाने के मूड में तो है ही साथ ही उसने दोनों देशों के बीच के तनाव को कम करने के लिए बातचीत का भी पक्षधर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें