फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान : शेखूपुरा में महिला ने मारी पति को गोली, कहा- सालों से कर रहा था उत्पीड़न

Wed, 31 Oct 2018 03:19 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

पाकिस्तान में पंजाब के शेखूपुरा जिले में एक महिला ने गोली मारकर अपने पति की हत्या कर दी। महिला का आरोप है कि पति उसका रोजाना उत्पीड़न करता था। यह जानकारी पुलिस ने मंगलवार को दी। पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया है और केस दर्ज कर लिया है। महिला ने स्वीकार किया कि उसने 70 वर्षीय अपने पति असगर उर्फ कालू की हत्या की है।

विज्ञापन


मृतक ने कुल आठ बार शादी की थी। उसकी दो पत्नियों की पहले ही मृत्यु हो चुकी है। वह अपनी छह पत्नियों और 17 बच्चों के साथ अलिफ कस्बे में एक ही घर में रहता था। महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी असगर से 15 साल पहले शादी हुई थी। उसके दो बच्चे हैं। 

विज्ञापन

'दो दिन पहले ही की थी मारपीट'

महिला ने बताया कि दो दिन पहले ही उसने उसके साथ मारपीट की थी। महिला ने कहा, 'मेरे पति अक्सर मुझे मारते थे और प्रताड़ित करते थे। उसने बताया कि सोमवार को आधी रात के आसपास जब असगर घर आया तो उसने उसे जूस में नशीला पदार्थ मिलाकर दिया। महिला ने कहा, 'मैंने उसे सुबह पांच बजे गोली मारी जिससे उसकी मौत हो गई। 

पुलिस के मुताबिक मृतक का शव उसके घर से बरामद कर लिया गया है। गोली असगर के सिर में लगी थी। पुलिस ने अपराध में प्रयोग की गई पिस्तौल भी बरामद कर ली है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें