फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तानी विदेश मंत्री की गीदड़ भभकी- भारत के 'मंसूबों' का करेंगे पर्दाफाश

Tue, 26 Feb 2019 04:09 PM IST
अनिल पांडेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
पाक विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी - फोटो : PTI
विज्ञापन

पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी प्रधानमंत्री इमरान खान की राष्ट्रीय सुरक्षा समिति (एनएससी) के साथ विशेष बैठक के बाद प्रेसवार्ता की। कुरैशी के साथ पाकिस्तान के वित्त मंत्री असद उमर और रक्षामंत्री परवेज खट्टक भी प्रेसवार्ता में मौजूद थे। 

विज्ञापन




कुरैशी ने प्रेसवार्ता की शुरुआत एनएससी के बयान के साथ की जिसमें कहा गया था कि पाकिस्तान भारत की आक्रामकता का अपने हिसाब से जवाब देगा। विदेश मंत्री ने घोषणा की कि संसद में इस मामले को ले जाने के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन किया गया है, इसमें खुद कुरैशी, वित्तमंत्री और रक्षामंत्री शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कुरैशी ने कहा कि स्थानीय और अंतरराष्ट्रीय मीडिया को घटनास्थल पर ले जाया जाएगा जिससे वह भारत की कारस्तानी देख सकें। उन्होंने कहा, 'हेलीकॉप्टर तैयार हैं। यदि मौसम साथ देता है तो उन्हें वहां ले जाया जाएगा ताकि वह मामले का खुद निरीक्षण कर सकें और भारत के मंसूबों का पर्दाफाश कर सकें।'

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें