फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UN टीम को आतंकी हाफिज सईद की सीधी जांच नहीं करने देगा पाकिस्तान

Tue, 23 Jan 2018 04:28 AM IST
एजेंसी, इस्लामाबाद
विज्ञापन
hafiz saeed
विज्ञापन
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की प्रतिबंध निगरानी समिति को पाकिस्तान मुंबई आतंकी हमलों के मास्टरमाइंड हाफिज सईद और उसके संबंधित संगठनों तक पहुंचकर सीधी जांच करने की इजाजत नहीं देगा। एक मीडिया रिपोर्ट में सोमवार को दावा किया गया है। दरअसल ‘यूएनएससी 1267 प्रतिबंध समिति’ की निगरानी टीम इस हफ्ते पाकिस्तान का दौरा करने वाली है। 
विज्ञापन


यह टीम इस बात की जांच करेगी कि वैश्विक संगठन द्वारा लागू किए गए प्रतिबंधों का पाकिस्तान कितना पालन कर रहा है। हाफिज और उससे संबंधित संगठनों पर लगाए गए प्रतिबंधों को लागू करने में नाकाम रहने पर पाकिस्तान पर भारत और अमेरिका के बढ़ते दबाव के बीच यूएन निगरानी टीम यह दौरा कर रही है। 
विज्ञापन

2008 में हाफिज को यूएन सुरक्षा परिषद प्रस्ताव 1267 के तहत सूची में शामिल किया गया है

Hafiz Saeed
बता दें कि दिसंबर, 2008 में हाफिज को यूएन सुरक्षा परिषद प्रस्ताव 1267 के तहत सूची में शामिल किया गया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के हवाले से पाक मीडिया ने कहा है कि यूएनएससी की टीम का दौरा पाकिस्तान पर दबाव बनाने के लिए नहीं है।

एक अन्य अधिकारी ने कहा कि यूएनएससी टीम प्रतिबंधित संगठनों से संबंधित मुद्दों और यूएन प्रतिबंधों को लागू किए जाने के संबंध में आधिकारिक सूचना पर चर्चा के लिए पाकिस्तान का दौरा करेगी। उन्होंने जेयूडी या हाफिज सईद तक पहुंच नहीं मांगी है और अगर वे मांगते भी हैं तो हम उसे स्वीकार नहीं करेंगे। हम पहले से संपर्क में थे और यह दौरा पूर्व निर्धारित है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें