पाकिस्तान ने भारतीय सीमा पर कम से कम 50 बंकर बनाने का फैसला लिया है। पाक का कहना है कि ये बंकर भारत की ओर से जवाबी गोलीबारी के दौरान वर्किंग बाउंड्री से सटे रिहायशी इलाके के ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए बनाए जा रहे हैं।
भारत के कश्मीर और पाक पंजाब के सियालकोट के बीच की सीमा को वर्किंग बाउंड्री कहा जाता है। पाक रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ ने कैबिनेट की बैठक के दौरान नवाज शरीफ सरकार से सीमा पार गोलीबारी के दौरान जनहानि रोकने के लिए कदम उठाने की अपील की थी, जिसके बाद पाक सरकार ने यह फैसला लिया है।
आसिफ पाक के पंजाब प्रांत के सियालकोट एवं नारोवाल जिले से आते हैं। पाकिस्तानी सूचना एवं प्रसारण मंत्री मरियम औरंगजेब ने बताया कि कैबिनेट ने वर्किंग बाउंड्री से सटे इलाके में 50 बंकर बनाने का फैसला लिया है, ताकि भारत की ओर से जवाबी गोलीबारी के दौरान इलाके में रहने वाले ग्रामीणों को सुरक्षा मुहैया कराई जा सके।