फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करतारपुर शिलान्यास: भारत के दो मंत्री भेजे जाने का पाकिस्तान ने किया स्वागत

Mon, 26 Nov 2018 03:44 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
गुरुद्वारा करतरपुर साहिब, पाकिस्तान (फाइल फोटो)
विज्ञापन

अगले हफ्ते करतारपुर कॉरिडोर के शिलान्यास कार्यक्रम के लिए भारत के दो मंत्रियों को भेजे जाने का पाकिस्तान ने स्वागत किया है। पाकिस्तान ने इसे भारत की ओर से ‘सकारात्मक जवाब’ बताया है।

विज्ञापन

भारत और पाकिस्तान दोनों ने इस कॉरिडोर को अपने-अपने इलाके में विकसित करने की घोषणा की है।

इसके तहत पंजाब के डेरा बाबा नानक गुरुद्वारे को पाकिस्तान के गुरुद्वारा दरबार साहिब से जोड़ा जाएगा। पाकिस्तान स्थित करतारपुर साहिब रावी नदी के किनारे है और यह पंजाब के गुरदासपुर जिले के डेरा बाबा नानक गुरुद्वारे से करीब चार किलोमीटर दूर है।

बताया जाता है कि करतारपुर गुरुद्वारा पहला गुरुद्वारा है, जिसे गुरुनानक देव ने 1522 में बनाया था। पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने भारत से केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल और हरदीप पुरी के शिलान्यास कार्यक्रम में शरीक होने पर खुशी जताई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें