पाकिस्तान की शीर्ष आतंकवाद निरोधक एजेंसी ने दो अलर्ट जारी किया है। इसमें कहा गया है कि गणतंत्र दिवस पर दो तालिबानी आत्मघाती हमलावर भारत से सटे वाघा और गांडा सिंह बॉर्डर पर हमला कर सकते हैं।
टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, पाकिस्तान की राष्ट्रीय आतंकवाद निरोधक एजेंसी ने पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के डायरेक्टर जनरल और पंजाब प्रांत के पुलिस विभाग के गृह विभाग से उच्च स्तर की सुरक्षा व्यवस्था बनाने के लिए कहा है। जिससे जनता और सुरक्षाकर्मी सुरक्षित रह सकें।
सुरक्षा चेतावनी में कहा गया है कि तहरीक-ए-तालिबान फजउल्लाह ग्रुप लाहौर के बाघा बॉर्डर और कसुर के गांडा सिंह बॉर्डर पर होने वाली परेड को 13,14 और 15 अगस्त को टार्गेट कर सकते हैं। इसमें यह भी कहा गया है कि आत्मघाती हमलावर वारदात को अंजाम देने के लिए भेज दिए गए हैं।
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के गृह विभाग ने एक अलग से चेतावनी जारी की है। इसमें कहा गया है कि कम से कम 16 आत्मघाती हमलावर प्रांत में घुस गए हैं। वे स्वतंत्रता दिवस पर जुटने वाली भीड़ को टार्गेट कर सकते हैं।