फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक में पुलिस ट्रेनिंग कैंप पर हमला, 59 की मौत

Tue, 25 Oct 2016 06:45 PM IST
एजेंसी/इस्लामाबाद
विज्ञापन
- फोटो : reuters
विज्ञापन
पाकिस्तान में बलूचिस्तान के क्वेटा में स्थित एक पुलिस ट्रेनिंग कैंप पर सोमवार देर रात हुए हमले में 59 से ज्यादा पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट्स में मरने वालों की सख्‍ंया 60 के आसपास बताई जा रही है।
विज्ञापन


साथ ही हमले में 100 से ज्यादा पुलिसकर्मियों के घायल होने की भी खबर है, जिनका विभिन्न अस्पतालों में इलाज किया जा रहा है। बताया जाता है कि पांच से सात आतंकियों ने कैंप पर हमला किया था। देर रात इंटर-सर्विस पब्लिक रिलेशंस की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि, मौके पर पाकिस्तानी सेना और फ्रंटियर कंसटैबलरी के सैनिक पहुंच गए हैं। 

हमला रात करीब 11:30 बजे हुआ और देर रात दो बजे तक गोलीबारी जारी थी। इलाके में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई थी। वहीं तीन आतंकियों के मरने की भी सूचना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच से सात आतंकियों ने की अंधाधुंध फायरिंग, 100 से ज्यादा रंगरूट घायल

- फोटो : ANI
जानकारी के मुताबिक आतंकी, कैंप के मुख्य द्वार से घुसे। जिसके बाद हमलावरों ने पुलिसकर्मियों को बंधक बना लिया था। उस वक्त कैंप के हॉस्टल में लगभग 500 रंगरूट मौजूद थे। बलूचिस्तान के गृह मंत्री मीर सरफराज अहमद बुगती ने ट्रेनिंग कैंप पर आतंकी हमले की पुष्टि की है। 

उन्होंने कहा कि सुरक्षा बल ऐसे हमलों से निपटने में सक्षम हैं। उन्होंने बताया कि हाल के दिनों तक कैंप में 700 रंगरूट मौजूद थे, लेकिन कुछ दिन पहले एक बैच पास आउट हुआ है। अभी हम कैंप में कितने रंगरूट मौजूद हैं इसकी पुष्टि नहीं कर सकते। 

उन्होंने कहा कि सेना और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और वे ऑपरेशन पर निगरानी रखे हुए हैं। कैंप पर अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती कर दी गई है और इलाके की घेराबंदी भई की गई है। सुरक्षा बल आतंकियों की गोलीबारी का जवाब दे रहे हैं।

पास के अस्पतालों में आपात स्थिति की घोषणा कर दी गई है और घायलों को क्वेटा के सिविल अस्पताल और बोलान मेडिकल कांप्लेक्स में भर्ती करवाया गया है। वहीं देर रात तक यह ऑपरेशन जारी रहा। जिसमें सेना और पुलिस ने लगभग 250 रंगरूटों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें