फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इमरान बोले, नवाज की बेटी मरियम ने लीक की थी उच्चस्तरीय बैठक की सूचना

Tue, 25 Oct 2016 06:32 AM IST
एजेंसी/इस्लामाबाद
विज्ञापन
इमरान खान
विज्ञापन
भारत द्वारा पाकिस्तान को विश्व मंच पर अलग-थलग करने की कोशिशों के बाद पाक में आंतरिक हालात बिगड़ते जा रहे हैं। पूर्व क्रिकेटर व तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के नेता इमरान खान ने आज कहा कि नवाज शरीफ पाक सेना के खिलाफ  षडयंत्र कर उसे बदनाम करना चाहते हैं। उन्होंने यहां तक कहा कि पिछले दिनों पाक पीएम व सेना प्रमुख राहील शरीफ के बीच हुई बैठक की जानकारी पाक पीएम की बेटी ने ही लीक की थी। 
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि  हाल ही में पाक अखबार डॉन ने यह खुलासा किया था कि पाकिस्तान सरकार ने सेना से कहा है कि मुल्क से आतंकियों को खत्म करो अन्यथा हम दुनिया से अलग थलग पड़ जाएंगे। इमरान खान ने कहा कि यह काम किसी और का नहीं बल्कि पीएम की बेटी मरियम का था। खान की पार्टी पीटीआई 2 नवंबर को विशाल रैली आयोजित कर पनामा गेट कांड पर नवाज शरीफ से इस्तीफे की मांग करेगी। 

खान ने यहां तक कहा कि देश में अगर कोई भी ‘तीसरी ताकत’ सत्ता पर काबिज होती है तो उसके लिए सिर्फ नवाज शरीफ जिम्मेदार होंगे। इमरान ने कहा कि हम यह सब ‘तीसरी ताकत’ को लाने के लिए आंदोलन नहीं कर रहे हैं। उन्होंने ‘तीसरी ताकत’ का नाम नहीं लिया, लेकिन माना जा रहा है कि उनका इशारा पाक सेना की तरफ था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इस सूचना के लीक होने पर मचा है संग्राम

- फोटो : Getty Images
भारत द्वारा पीओके में हुई सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पीएम नवाज शरीफ और सेना प्रमुख राहिल शरीफ के बीच एक उच्च स्तरीय बैठक हुई थी। जिसके बाद पाक के अखबार ‘डॉन’ ने दोनों में ही दूरी और खटास की खबर प्रकाशित की थी। इस मीटिंग की सूचना लीक होने के बाद ‘डॉन’ के पत्रकार को गिरफ्तार कर कई प्रतिबंध लगा दिए गए। 

सूचना लीक होने बाद सेना ने इसकी जवाबदेही तय करने को लेकर भी एक बैठक की थी जिसमें दस दिनों के अंदर भेदिए का नाम बताने की बात कही थी। इस खबर के बाद से ही सेना और सरकार के बीच दूरियां बढ़ने की खबरें हैं। वहीं सेना प्रमुख राहिल शरीफ इस माह के अंत में रिटायर भी होने वालेे हैं। दूसरी ओर सरकार ने भी साफ कर दिया है कि वह दस दिनों के अंदर नए सेना प्रमुख का नाम तय कर देगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें