नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर भारतीय जवानों द्वारा बिना उकसावे की गोलीबारी का आरोप लगाते हुए पाकिस्तान ने मंगलवार को भारत के उप उच्चायुक्त जेपी सिंह को समन किया और कहा कि उस गोलीबारी में एक आठ वर्षीय बच्चे की मौत हो गई।
पाकिस्तान के विदेश विभाग ने दावा किया कि पाक कब्जे वाले कश्मीर के खुइरट्टा सेक्टर में
भारतीय जवानों की गोलीबारी में अयान जाहिद नामक बच्चे की मौत हो गई।
वहीं सोमवार को पाक सेना ने दावा किया था कि एलओसी पर जिन भारतीय सैन्य पोस्ट से गोलीबारी में नाबालिग की जान गई थी उन पर हमला करके उसने दो भारतीय सैनिकों को मार गिराया था। हालांकि इन दावों को भारतीय सेना ने आधारहीन बताया था।