फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक ने भारतीय उप उच्चायुक्त को दो दिन के भीतर दूसरी बार किया तलब

Sat, 18 Nov 2017 05:07 AM IST
एजेंसी, इस्लामाबाद
विज्ञापन
india-pakistan - फोटो : indian express
विज्ञापन
पाकिस्तान ने भारतीय सैनिकों द्वारा नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम के कथित उल्लंघनों में दो नागरिकों के मारे जाने और पांच अन्य के घायल होने को लेकर शुक्रवार को भारत के उप उच्चायुक्त जेपी सिंह को दो दिनों भीतर दूसरी बार तलब किया।
विज्ञापन



पाकिस्तान विदेश कार्यालय ने कहा कि भारतीय सुरक्षा बलों ने शुक्रवार को चिरीकोट और नेजापिर सेक्टर में संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। जिसके चलते एक महिला समेत उसके दो नागरिकों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए।

पढ़ें- पाकिस्तान बोला- कश्मीर मुद्दे पर बातचीत के लिए भारत के जवाब का इंतजार

महानिदेशक (दक्षिण एशिया व दक्षेस) मोहम्मद फैसल ने भारतीय उप उच्चायुक्त को तलब किया और भारतीय बलों द्वारा बिना उकसावे के किए गए संघर्ष विराम उल्लंघनों की निंदा की। फैसल ने कहा, ‘नागरिकों को जानबूझकर निशाना बनाना वास्तव में खेदजनक है और मानव गरिमा व अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकारों व मानवीय कानूनों के विपरीत है।’  उन्होंने भारत से 2003 के संघर्ष विराम व्यवस्था का सम्मान करने और नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम उल्लंघन की घटनाओं की जांच करने की अपील की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें