पाकिस्तान ने कश्मीर, सियाचिन, सर क्रीक व अन्य लंबित मुद्दों पर भारत के साथ बातचीत शुरू करने की पेशकश की है और भारतीय प्रतिक्रिया का इंतजार कर रहा है। पाकिस्तान के विदेश कार्यालय के प्रवक्ता मोहम्मद फैसल ने बृहस्पतिवार को यह बयान जारी किया।
पढ़ें: बलूचिस्तान में पाकिस्तान की बर्बरता, गोलियों से छलनी 15 शव बरामद
साप्ताहिक प्रेस ब्रीफिंग के दौरान फैसल ने कहा, ‘पाकिस्तान शांतिपूर्ण पड़ोस की अपनी नीति के लिए प्रतिबद्ध है लेकिन भारत के सर्जिकल स्ट्राइक के दावों समेत एलओसी पर बढ़ रही सैन्य गतिविधियां शांति के लिए खतरा का काम कर रही है।’
पढ़ें: पाकिस्तान ने भारत पर फिर सीजफायर तोड़ने का लगाया आरोप
उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय का एक जिम्मेदार सदस्य होने के नाते पाकिस्तान शांति पर विश्वास रखता है लेकिन इसके बावजूद हमारी सेना हर समय किसी भी खतरे से निपटने में सक्षम है। गौरतलब है कि 2 जनवरी 2016 को पाकिस्तान के आतंकियों द्वारा पठानकोट एयरबेस पर हुए हमले के बाद से दोनों देशों के बीच वार्ता बंद है।