फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संघर्षविराम उल्लंघन को लेकर पाक ने भारतीय उपउच्चायुक्त को बुलाया

Sat, 13 Jan 2018 12:03 AM IST
एजेंसी, इस्लामाबाद
विज्ञापन
India Pakistan Border - फोटो : File Photo
विज्ञापन
पाकिस्तान ने शुक्रवार को इस्लामाबाद में भारत के कार्यवाहक उपउच्चायुक्त को बुलाकर आरोप लगाया कि भारतीय सैनिक नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर बिना किसी उकसावे के फायरिंग कर रहे हैं। इससे उनके यहां बृहस्पतिवार को एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। पाक विदेश मंत्रालय का दावा है कि 65 साल की इस महिला की जान पीर खाना गांव में हुई। उस समय भारतीय सैनिक कोट कोटेरा सेक्टर में गोलीबारी कर रहे थे।
विज्ञापन


पढ़ें- 2017 में LOC पर था भारतीय सेना का दबदबा, सालभर में ढेर किए 138 पाक सैनिक- सूत्र
विज्ञापन


यहां जारी एक बयान के मुताबिक, पाक विदेश मंत्रालय में महानिदेशक (दक्षिण एशिया एवं सार्क) मोहम्मद फैसल ने भारतीय उपउच्चायुक्त को बुलाकर सेना की 11 जनवरी की गोलीबारी और संघर्षविराम तोड़ने की निंदा की। फैसल का दावा है कि पाक के ‘संयम रखने के बावजूद’ वर्ष 2017 से भारत की ओर से संघर्षविराम का उल्लंघन जारी है। पिछले वर्ष भारतीय सेना ने 1900 बार संघर्षविराम तोड़ा। उन्होंने कहा, ‘भारत की ओर से बार-बार ऐसा करना क्षेत्रीय शांति एवं सुरक्षा के लिए खतरा है और यह बड़ी रणनीतिक चूक साबित हो सकता है।’ 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें