फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक ने एलओसी पर संघर्षविराम उल्लंघनों पर भारत के उपउच्चायुक्त को किया तलब

Fri, 03 Aug 2018 02:24 AM IST
भाषा, इस्लामाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

पाकिस्तान ने आज नियंत्रण रेखा पर भारतीय बलों द्वारा कथित संघर्षविराम उल्लंघन की निंदा करते हुए भारत के उपउच्चायुक्त जे पी सिंह को तलब किया। आरोप है कि संघर्षविराम उल्लंघन में पाकिस्तान के एक आम नागरिक की मौत हो गई।

विज्ञापन


विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि महानिदेशक (दक्षिण एशिया एवं दक्षेस) मोहम्मद फैसल ने मंडल सेक्टर में संघर्षविराम उल्लंघन पर सिंह को तलब किया। इस गोलीबारी में घासला गांव में 35 साल की एक महिला की मौत हो गई।

फैसल ने कहा, ‘‘नियंत्रण रेखा और कामकाजी सीमा पर भारतीय बल भारी हथियारों से लगातार आम नागरिकों वाले क्षेत्रों को निशाना बना रहे हैं।’’  उन्होंने कहा कि 2018 में भारतीय बलों ने नियंत्रण रेखा और कामकाजी सीमा पर 1400 बार संघर्षविराम का उल्लंघन किया जिसमें 30 आम नागरिक मारे गये जबकि 121 अन्य घायल हुए।
विज्ञापन


महानिदेशक ने भारतीय पक्ष से 2003 संघर्षविराम व्यवस्था का सम्मान करने, संघर्षविराम उल्लंघनों की घटनाओं की जांच करने का अनुरोध किया और भारतीय बलों को ऩियंत्रण रेखा तथा कामकाजी सीमा पर शांति कायम रखने को कहा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें