फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान की मस्जिद में आत्मघाती धमाका, 28 मरे

Sat, 17 Sep 2016 04:09 AM IST
एजेंसी/ पेशावर
विज्ञापन
- फोटो : www.dawn.com
विज्ञापन
अफगानिस्तान के सीमा के निकट कबायली इलाके में पाकिस्तान की एक मस्जिद में शुक्रवार को नमाज के दौरान आत्मघाती धमाके में तकरीबन 28 लोगों की मौत हो गई जबकि 29 अन्य घायल हो गए। एक क्षेत्रीय अधिकारी नावेद अकबर ने इस खबर की पुष्टि करते हुए कहा कि धमाका नमाज अता करने के दौरान हुआ। 
विज्ञापन


आत्मघाती हमलावर ने ‘अल्लाह हू अकबर’ चिल्लाते हुए खुद को मस्जिद के अंदर ही उड़ा लिया। 

उन्होंने कहा कि शक्तिशाली धमाका अपराह्न 2 बजे अपराह्न हुआ और उस समय पूरा मस्जिद लोगों से खचाखच भरा था और लोग नमाज अता कर रहे थे।
Trending Videos
विज्ञापन

नवाज शरीफ ने जताई संवेदना

- फोटो : www.dawn.com
राहत दल और पुलिस दोनों ही मौके पर पहुंच गए। घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों में से कुछ का इलाज बाजाउर, चरसड्डा और पेशावर के अस्पताल में चल रहा है। 

बहरहाल, किसी ने भी हमले की जवाबदेही नहीं ली है। लेकिन पाकिस्तानी तालिबानी लगातार अदालतों, स्कूलों और मस्जिदों में हमले करते रहते हैं।

 प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने धमाके में मारे गए लोगों के प्रति संवेदना जताई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें