रक्षा सचिव अलम खातक ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि अब हम तीसरी जगह से एफ-16 लड़ाकू विमान लेने जा रहे
- फोटो : Reuters
पाकिस्तान अब जॉर्डन से एफ-16 लड़ाकू विमान खरीदने की योजना बना रहा है। पाकिस्तान के मीडिया में आई रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका की तरफ से आठ लड़ाकू विमान की डिलीवरी यूएस कांग्रेस की तरफ से रोके जाने के बाद पाकिस्तान ने यह योजना बनाई है।
पाकिस्तान की एयरफोर्स में पहले से शामिल एफ-16 जेट विमान अगले कुछ सालों में वापस ले लिए जाएंगे और अब एयरफोर्स को नए विमानों की जरूरत है। पाकिस्तानी सेना का कहना है कि उन्हें इस विमानों की जरूरत अफगानिस्तान में छुपे इस्लामिक आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए चाहिए। साथ ही वहां की सेना का मानना है कि भारत के साथ युद्ध की स्थिति में यह लड़ाकू विमान हमारे काम आएंगे।
पाकिस्तान के रक्षा सचिव अलम खातक ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि अब हम तीसरी जगह से एफ-16 लड़ाकू विमान लेने जा रहे हैं। पाकिस्तान की सेना ने यह बताने से मना कर दिया कि उनके बेड़े में कितने एफ-16 लड़ाकू विमान शामिल है। पर यह माना जाता है कि वायुसेना के बेड़े में 70 विमान शामिल हैं।
जॉर्डन ने पाकिस्तान को ब्लैक-30 वेरिएंट एफ-16 के 16 लड़ाकू विमान पाकिस्तान को देने की बात कही है। यह सभी विमान ब्लॉक 52एस वेरिंयट का ओल्ड वर्जन है।