फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफगान सीमा पर 70 अरब की बाड़ लगा रहा पाक, आतंकियों के लिए उठाया ये कदम

Tue, 29 Jan 2019 03:18 AM IST
संदीप भट्ट वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला
विज्ञापन
Imran Khan
विज्ञापन

पाकिस्तान अफगानिस्तान की सीमा पर एक लंबी बाड़ लगा रहा है। पाक आर्मी ने कहा है कि अफगान सीमा के एक महत्वपूर्ण हिस्से पर बाड़ लगाने का काम लगभग पूरा हो गया है और बाकी का काम अगले साल के अंत तक पूरा कर लिया जाएगा। अफगान सीमा पर 2600 किलोमीटर लंबी बाड़ लगाने की कीमत 70 अरब बताई जा रही है। 

विज्ञापन


गफूर ने कहा कि कुल 900 किलोमीटर में बाड़ लगाने का काम पूरा हो चुका है। उन्होंने कहा कि बाड़ लगाने के अलावा, परियोजना में सीमा पार से अवैध आवाजाही पर कड़ी निगरानी रखने के लिए गैजेट्स और निगरानी उपकरण भी लगाए जा रहे हैं। गफूर ने कहा, ‘बाड़ से सीमा पार आतंकियों की आवाजाही की जांच करने में मदद मिली है और परियोजना पूरी होने के बाद इससे और सहायता मिलने की संभावनाएं हैं।’ 

मीडिया प्रतिनिधियों ने सैन्य अभियानों के बाद पहली बार गुलाम खान, मीरनशाह और उत्तरी वजीरिस्तान के अन्य हिस्सों का दौरा किया। उन्होंने कहा कि बाड़ ने सीमा पार से आतंकियों की घुसपैठ को रोकने में मदद की है और परियोजना पूरी होने के बाद स्थिति में और सुधार होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें