पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। पाकिस्तान प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने एक बार फिर से कश्मीर राग अलापा है। उन्होंने कश्मीर मुद्दे को लेकर एक महीने के भीतर संयुक्त राष्ट्र प्रमुख को दूसरी बार चिट्ठी लिखी है। उन्होंने ने यूएन महासचवि बान-की मून से इस मुद्दे पर हस्तक्षेप की मांग की है।
पाक ने एक बार फिर यूएन से कहा है कि वह मानवाधिकारों के उल्लंघन के मामलों की जांच के लिए अपनी टीम को घाटी में भेजे। पाकिस्तान के विदेश विभाग के प्रवक्ता नफीस जकरिया ने बताया कि शरीफ ने यूएन महासचिव बान की-मून को चिट्ठी लिख कश्मीर के हालातों के बारे में जानकारी दी है।
प्रवक्ता के मुताबिक यूएन महासचिव की कश्मीर में हिंसा को खत्म करने की कोशिश के जवाब में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने यह चिट्ठी लिखी है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने अपनी चिट्ठी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बलूचिस्तान का जिक्र करने का भी विरोध किया है।