पाकिस्तान के पूर्व मंत्री रहमान मलिक ने भारत पर आरोप लगाते हुए कहा कि भारत ने अलगाववादी नेताओं की सहायता कर के पाकिस्तान के बलूचिस्तान में पूर्वी पाकिस्तान जैसी स्थिति पैदा कर दी है।
आसिफ अली जरदारी की सरकार में पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी से मंत्री रहे रहमान मलिक ने भारत पर अलगाववादियों की मदद करने का आरोप लगाया है।
रहमान मलिक ने कहा कि बलूचिस्तान में बंगाल विभाजन के समय हुई पूर्वी पाकिस्तान जैसी स्थिति बन रही है और इस स्थिति में पश्चिमी देशों का संरक्षण प्राप्त कर भारत, अफगानिस्तान के साथ मिलकर मुक्तिवाहिनी की भूमिका निभा रहा है।