पाकिस्तान के पूर्व सेना प्रमुख जनरल अशफाक परवेज कयानी के अगवा बेटे को मुक्त कराने के बदले में सरकार ने अलकायदा प्रमुख अल जवाहिरी की दो बेटियों और एक अन्य महिला को रिहा कर दिया है। एक मीडिया रिपोर्ट में यह दावा किया गया है।
इस खबर से फिर यह साबित हुआ है कि आतंकी संगठन अल कायदा की पाकिस्तान में गहरी पैठ है।
अल कायदा से जुड़ी मैगजीन अल-मसरा के अगस्त अंक में छपी खबर के हवाले से दि लांग वार जर्नल ने जवाहिरी की दो बेटियों की रिहाई का दावा किया है। हालांकि इस खबर की कहीं और से पुष्टि नहीं हुई है क्योंकि कयानी के बेटे के अपहरण का समाचार नहीं था।