फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक के विदेश मंत्री बोले- दुनिया बदल रही है, हमें भी जल्द बदलना होगा

Fri, 08 Sep 2017 03:14 AM IST
एजेंसी/ इस्लामाबाद 
विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तान के विदेश मंत्री ख्वाजा आसिफ ने बृहस्पतिवार को कहा कि दुनिया में भू-राजनीतिक स्थिति में बड़ा बदलाव हो रहा है और ऐसे में पाकिस्तान को तत्काल अपनी नीतियों की समीक्षा करनी होगी और इनको बदलना होगा। मालूम हो कि आसिफ ने स्वीकार किया था कि लश्कर ए ताइबा और जैश ए मोहम्मद जैसे आतंकी पाकिस्तान की सरजमीं से संचालित हो रहे हैं।
विज्ञापन


पाकिस्तानी राजदूतों के साथ तीन दिवसीय बैठक के समापन अवसर पर आसिफ ने कहा कि आसिफ ने कहा कि दुनिया में होने वाले राजनीतिक परिवर्तन अभूतपूर्व हैं। शायद द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद भी इतने बदलाव नहीं देखे गए। आतंकवाद से निपटने पर दुनिया की धारणा और पाकिस्तान की धारणा अलग-अलग है। 

उन्होंने कहा कि क्षेत्र में आतंकवाद के खिलाफ दूसरों की असफलताओं के लिए पाकिस्तान को बलि का बकरा बनाना स्वीकार्य नहीं हैं। पाकिस्तान दुनिया में एकमात्र ऐसा देश है, जो आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में लगातार जीत हासिल कर रहा है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अमेरिका पर पाकिस्तान की निर्भरता काफी कम हुई है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तान के अमेरिका के साथ रिश्ते खत्म नहीं हुए हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि पाकिस्तान उन देशों के साथ सहयोग जारी रखेगा, जो उसके बलिदान (आतंकवाद के खिलाफ) का आदर करते हैं।
विज्ञापन

हमें केवल नुकसान हुआ और फायदा कम

- फोटो : khawaja asif
अमेरिका की पाकिस्तान के संदर्भ में बदल रही नीति के सवाल पर आसिफ ने कहा कि वाशिंगटन नीति और क्षेत्रीय परिस्थिति के पीछे 50 से 60 साल लंबा एक इतिहास है। 

मेरा व्यक्तिगत रूप से मानना है कि (इस इतिहास के दौरान) हमें केवल नुकसान हुआ और फायदा कम। हमारे पास नीतियां बदलने का समय बहुत कम है क्योंकि क्षेत्रीय स्थितियां निरंतर बदल रही हैं। आसिफ ने कहा कि आने वाले समय में देश में नीति बदलाव होंगे। 

देश की सेना और संस्थानों के साथ मिलकर नई नीतियां तैयार की जाएंगी व इसमें पाकिस्तान के हितों का ध्यान रखा जाएगा। आसिफ ने यह भी कहा कि बैठक में कश्मीर के संदर्भ में भारत के साथ रिश्तों को लेकर भी बात हुई। 

हालांकि उन्होंने इस पर कुछ अधिक जानकारी से इनकार कर दिया। अमेरिका में पाकिस्तान के राजदूत एजाज अहमद ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हालिया बयानों पर अपना रुख रखा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें