फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक में बैठे आतंकी आका बना रहे हैं राजनीतिक पार्टियां

Fri, 01 Sep 2017 01:25 PM IST
amarujala.com- Presented By: पूजा मेहरोत्रा
विज्ञापन
विज्ञापन
लगातार पाकिस्तान की जमीं पर आतंकी संगठनों को पनाह देने के आरोप लगने के बाद और अतंरराष्ट्रीय संगठनों के बढ़ रहे दवाबों के बाद पाक आतंकी संगठन अपना चोंगा बदल रहे हैं। ये आतंकी संगठन  खुद को राजनीतिक पार्टी में तब्दील कर रहे हैं।
विज्ञापन


भारतीय इंटेलीजेंस एजेंसी ने सावधान करते हुए कहा कि जमात-उद-दावा को अमेरिका द्वारा इंटरनेशनल आतंकी संगठन घोषित किए जाने के बाद चीफ हाफिज सईद ने एक राजनीतिक पार्टी का गठन किया है, वहीं फजलुर रहमान खलिल भी ग्लोबल टेरेरिस्ट घोषित किए जाने के बाद एक राजनीतिक संगठन का गठन कर लिया है। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक सुरक्षा सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि  खलिल ने अपनी पार्टी का नाम  इस्लाह-ए-वतन नाम से पार्टी का गठन किया है।   

पढ़े:लश्कर सरगना हाफिज सईद ने बनाई नई पार्टी, बनना चाहता है पाकिस्तान का पीएम!
विज्ञापन

ओसामा बिन लादेन के साथ मिलकर पश्चिमी देशों के खिलाफ किया था फतवा जारी

Terrorist - फोटो : File Photo
खलिल कश्मीरी मिलीटैंट हरकत-उल-मुजाहिद्दीन आतंकी संगठन का जन्मदाता है और यूएस स्टेट डिपार्टमेंट की लिस्ट में इसे 2014 में विशेषतौर पर ग्लोबल टेरेरिस्ट ग्रुप घोषित किया है। खलिल ने ही 1980 में ही हरकतउल जिहादुल इस्लाम का गठन किया था। ओसामा बिन लादेन ने पश्चिमी देशों के खिलाफ जब फतवा जारी किया था तो खलिल ने भी इसपर हस्ताक्षर किया था।

2004 में खलिल को गिरफ्तार किया गया लेकिन कुछ ही महीनों बद उसे छोड़ दिया गया। उसके बाद अंसर-उल-उम्माह आतंकी संगठन का गठन किया। जिसे तुरंत बाद ही खत्म कर दिया गया था।

 हाफिज सईद 2008 में हुए मुंबई हमले का मास्टरमाइंड है, इस हमले में 166 लोगों की मौत हुई थी। 8 अगस्त को हाफिज ने भी "मिली मुस्लिम लीग" पार्टी का गठन किया है। हाफिज को जनवरी में नजरबंद कर दिया गया था। 
अधिकारियों ने बताया कि एक बार जब कोई आतंकी संगठन राजनीतिक पार्टी गठन कर लेता है तब सभी प्रतिबंधित आतंकी  लीगल पॉलिटिकल पार्टी के सदस्य बन जाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें