फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान ने दिखाई दरियादिली, 26 भारतीय मछुआरों को जेल से किया रिहा

Sun, 12 Aug 2018 10:59 PM IST
एजेंसी, कराची 
विज्ञापन
पाकिस्तान में जेल से रिहा हुए भारतीय मछुआरे
विज्ञापन

पाकिस्तान ने रविवार को 26 भारतीय मछुआरों को जेल से रिहा कर दिया। नई सरकार को सत्ता सौंपने की प्रक्रिया को शुरू करने के लिए नवनिर्वाचित संसद की पहली बैठक से ठीक एक दिन पहले सद्भावना के तहत यह कदम उठाया गया है। 

विज्ञापन


इन मछुआरों को पाकिस्तान ने कथित तौर पर अपनी समुद्री सीमा में प्रवेश करने पर गिरफ्तार किया था। मीडिया खबरों के अनुसार, इन सभी को कराची की मालिर जेल से कैंट रेलवे स्टेशन शिफ्ट किया गया है और यहां से लाहौर ले जाया जाएगा। 

सोमवार को इन सभी को वाघा बार्डर पर भारतीय अधिकारियों को सौंप दिया जाएगा। इधी फाउंडेशन के अधिकारी साद इधी के अनुसार, इन सभी का यात्रा खर्चा संस्था उठा रही है। उन्होंने भारत और पाक दोनों सरकारों से गरीब मछुआरों के लिए अपने नियमों में राहत देने की अपील की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें