फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान ने 163 भारतीय मछुआरों को रिहा किया

Mon, 03 Aug 2015 01:21 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तान ने कराची की दो जेलों में बंद तीन नाबालिगों समेत 163 भारतीय मछुआरों को रविवार को रिहा कर दिया है। रूस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके पाकिस्तानी समकक्ष नवाज शरीफ के बीच हाल ही में बनी समझ के बाद पाक ने सद्भावना के तौर पर इनकी रिहाई की है।
विज्ञापन


पाकिस्तान के सिंध प्रांत के एक अधिकारी ने बताया कि कराची की लांधी और मालीर जेलों से रविवार को रिहा किए गए 163 मछुआरों में एक 11 वर्षीय लड़का भी शामिल है। इस बीच वेलफेयर एजेंसियों और प्रांतीय सरकार ने भारत लौटने में मदद करने के लिए भारतीय मछुआरों की उपहार और पैसे दिए।

उन्होंने बताया कि इन मछुआरों को कराची के कैंट स्टेशन से लाहौर लाया जाएगा और वाघा सीमा पर सोमवार को भारतीय अधिकारियों को सौंप दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि रूस के उफा में पिछले महीने दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों के बीच हुई मुलाकात के बाद सद्भावना के तौर पर मछुआरों को रिहा किया गया है।
विज्ञापन


उफा में बैठक के दौरान दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों ने एक-दूसरे की जेलों में बंद मछुआरों को 15 दिन के भीतर नौकाओं के साथ रिहा करने का फैसला लिया था। हाल ही में दोनों देशों की ओर से दिए गए आंकड़ों के मुताबिक पाकिस्तान की जेलों 355 भारतीय मछुआरे और भारतीय जेलों में 27 पाकिस्तानी मछुआरे बंद हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें