फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान ने 220 भारतीय मछुआरों को रिहा किया

Mon, 26 Dec 2016 03:06 AM IST
एजेंसी/ कराची
विज्ञापन
indian fishermen - फोटो : reuters
विज्ञापन
पाकिस्तान ने रविवार को 220 भारतीय मछुआरों को रिहा कर दिया। हाल के समय में सीमा पार आतंकवादी घटनाओं के मद्देनजर संबंधों में आए तनाव के बीच यह एक सद्भावना की पहल है। जेल अधीक्षक हसन सेहतो ने बताया कि यहां मालिर जेल से रिहा किए गए 220 भारतीय मछुआरों को अवैध रूप से पाकिस्तानी जल सीमा में प्रवेश करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन


ये सभी मछुआरे लाहौर जाने वाली रेलगाड़ी में सवार हुए, जहां से उन्हें वाघा सीमा पर भारतीय अधिकारियों के सुपुर्द कर दिया जाएगा। सेहतो ने कहा कि गृह मंत्रालय ने 220 मछुआरों को रिहा कर दिया, जबकि 219 अब भी पाकिस्तान की हिरासत में हैं।

उड़ी में सितंबर में भारतीय सेना पर पाकिस्तान आतंकवादियों के हमले के बाद दोनों देशों के संबंध में आए तनाव के बीच सद्भावना की यह पहल सामने आई है। पिछले सप्ताह पाकिस्तान के मछुआरों के संगठन ने दावा किया था कि भारत ने गुजरात की समुद्री सीमा के नजदीक पाकिस्तानी क्षेत्र से पाक के दर्जनों मछुआरों को पकड़ा था। वैसे पाकिस्तान सरकार ने अभी तक इस तरह का कोई दावा नहीं किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें