फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईबे पर हो रही पाकिस्तानी पीएम की बिक्री, कीमत 62 लाख रुपए

Thu, 14 Apr 2016 07:39 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
2. नवाज शरीफ - फोटो : abcnewspoint.com
विज्ञापन
पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के आलोचकों की कमी नहीं थी, हालांकि लगता है कि पनामा पेपर्स में नाम आने के बाद वे अलोकप्रियता के शीर्ष पर पहुंच चुके हैं। एक गुमानाम शख्स ने उन्हें अमेर‌िका की ईकॉमर्स वेबसाइट ईबे पर बिक्री के लिए डाल दिया है। वेबसाइट पर ‌दिए विज्ञापन में कहा गया है, 'बेकार के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ बिकाऊ हैं।' उनकी कीमत 66,200 पाउंड ( लगभग 62 लाख) रुपए लगाई गई है। 
विज्ञापन


विज्ञापन के साथ दिए प्रोडक्ट डिटेल में नवाज शरीफ पर और भी तीखा हमला किया गया है। प्रोडक्‍ट ‌डिटेल में कहा गया है कि इस्तेमाल हो चुके पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ बिकाऊ हैं। इनकी कोई आवश्यकता नहीं है। संभाल के इस्तेमाल करें। स‌ाथ में न बॉक्स मिलेगा और न कोई ‌निर्देश है।‌ खरीदने वाला अपना सामान खुद ले जाएगा। प्रोडक्ट को सेंट्रल लंदन से आज ही पिक करें। पता सेल पूरी होने के बाद बताया जाएगा। 

व‌िज्ञापन में आगे कहा गया है कि पूरा का प्रोडक्ट और उनकी फेमली जेनेटकली डिफेक्टेड और भ्रष्ट है। ये जन्म से खराब और बेकार हैं। ये आइटम खरीदें और इसके साथ छोटे पैक में शहबाज शरीफ को मुफ्त में दिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि पनामा पेपर्स में नाम आने के बाद नवाज शरीफ और उनके परिवार की तीखी आलोचना हो रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें