पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहिद खाकान अब्बासी ने भारत पर कश्मीर में ‘क्रूर कार्रवाई’ करने का आरोप लगाया है। अब्बासी का बयान रविवार को तीन आतंकवाद विरोधी अभियानों में भारतीय सुरक्षा बलों द्वारा 13 आतंकवादियों को मार गिराए जाने की घटना के बाद रविवार देर रात सामने आया।
इस कार्रवाई में जम्मू कश्मीर के अनंतनाग और शोपियां जिलों में सेना के तीन जवान भी शहीद हो गए। इसमें 4 आम नागरिक भी मारे गए। अब्बासी ने कहा कि हत्याओं का विरोध कर रहे आम नागरिकों पर पैलट गन के इस्तेमाल सहित क्रूर कार्रवाई निंदनीय है।
अब्बासी ने इस दौरान अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अपील की कि वे भारत से कश्मीर में संयुक्त राष्ट्र के तथ्य इकट्ठा करने वाले मिशनों को जाने देने की अनुमति देने का अनुरोध करें। भारतीय सुरक्षा बलों के कल के अभियानों से हिजबुल मुजाहिदीन और लश्कर-ए-तैयबा जैसे आतंकवादी समूहों को एक बड़ा झटका लगा है।