पाकिस्तान का कहना है कि क्षेत्र में सैन्य असंतुलन को देखते हुए वो परमाणु हथियार विकसित करने का काम जारी रखेगा।
पाकिस्तान की 'न्यूक्लियर कमांड एंड कंट्रोल अथॉरिटी' ने कहा है कि सभी तरह के आक्रमणों से निपटने के लिए परमाणु हथियार ज़रूरी हैं।
पाकिस्तान की ये घोषणा ऐसे समय में हुई, जब पड़ोसी भारत के साथ उसके रिश्ते तनाव का शिकार हैं। पिछले कुछ हफ़्तों में सीमा पर गोलाबारी में दोनों देशों के कई नागरिक मारे गए हैं।