फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंगाल पाक बोला- नहीं चाहिए आईएमएफ से उधारी, कहीं और से करेंगे 9 अरब डॉलर का जुगाड़

Sat, 01 Sep 2018 07:06 PM IST
एजेंसी, इस्लामाबाद 
विज्ञापन
विज्ञापन

पाक सरकार ने इमरान के पीएम पद की शपथ से पहले की उन कवायदों को विराम दे दिया है जिनके मुताबिक देश को आर्थिक तंगहाली से उबारने के लिए खान अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) जा सकते हैं। 

विज्ञापन


पाक वित्तमंत्री असद उमर ने माना कि विदेशी मुद्रा संकट से जूझ रहे पाक को चालू खाता घाटे से निपटने के लिए नौ अरब डॉलर की जरूरत है लेकिन फिलहाल हमने आईएमएफ जाने का कोई फैसला नहीं किया है। 

डॉन न्यूज के मुताबिक पाकिस्तान इस समय मुश्किल आर्थिक दौर में है और पिछले दस साल के दौरान उसका कुल कर्ज 28,000 अरब रुपये पर पहुंच चुका है। पीटीआई नेतृत्व वाली नई इमरान सरकार के सामने देश की अर्थव्यवस्था में सुधार लाने की चुनौती है क्योंकि सत्ता में आई नई सरकार को तुरंत प्रभाव से 12 अरब डॉलर की जरूरत है।
विज्ञापन


पाकिस्तान संसद के उच्च सदन में सवालों का जवाब देते हुए उमर ने कहा, ‘बजट के मुताबिक हमें नौ अरब डॉलर की जरूरत है। लेकिन हम इसकी जड़ में जाकर समस्या का समाधान करना चाहते हैं।’ उन्होंने भरोसा जताया कि अर्थव्यवस्था में सुधार के लिए जो उपाय किए जा रहे हैं उनका परिणाम दो से तीन साल में मिलने लगेगा। इस बीच देश उधार लेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें