पाकिस्तान थार रेगिस्तान में चीन की मदद से कोयले का खनन कर रहा है, जिसके बाद वो अपने यहां बिजली उत्पादन में एक नया अध्याय लिख सकेगा। हालांकि यह कोयला उस स्तर का नहीं जैसा भारत में निकलता है।
इस कोयले की नहीं विश्व में मांग
पाकिस्तान का कोयला काफी लो ग्रेड और भूरे रंग का है जिसकी विश्व में सबसे कम मांग है। पाकिस्तान के हिसाब से यह उसका अब तक का सबसे महंगा प्रोजेक्ट है। इस पूरे प्रोजेक्ट के लिए पाकिस्तान ने चीन के साथ 3.5 बिलियन डॉलर का ज्वाइंट वेंचर किया है।
पाकिस्तान ने चीन के साथ मिलकर 55 बिलियन डॉलर की पार्टनरशिप की है और इस पार्टनरशिप में यह प्रोजेक्ट भी शामिल है।