फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकवाद के खात्मे को अमेरिकी दबाव से बेचैन हुआ पाक, कहा- बातचीत करेंगे बंद

Mon, 09 Oct 2017 05:35 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तान ने चेतावनी दी है कि अगर आतंकवाद के मुद्दे पर ट्रंप प्रशासन का रवैया नहीं बदला तो वह अमेरिका से बातचीत बंद कर सकता है।
विज्ञापन


पाकिस्तानी अखबार में छपी एक खबर के मुताबिक, पाकिस्तान ने कहा कि वह पहले ही आतंकियों के पनाहगाहों को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है अगर अमेरिका इस पर और एक्शन की मांग करता है तो बातचीत बंद करना ही एकमात्र विकल्प होगा। साथ ही इस रिपोर्ट में अमेरिका की 'नई अफगान नीति' की भी आलोचना की गई है।
पढ़ें- अमेरिका ने पाकिस्तान को किया बेनकाब, कहा- पाक हिंदुओं की धार्मिक आजादी को खतरा    
बता दें कि यूएस के वरिष्ठ अधिकारी इस महीने अपनी संभावित पाकिस्तान यात्रा के दौरान ट्रंप की अफगान नीति पर पाक अधिकारियों से बातचीत करेंगे। इस दौरान दोनों देशों के अधिकारियों के बीच अफगानिस्तान में शांति को लेकर चर्चा हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले अमेरिकी रक्षा मंत्री जेम्स मेटिस ने एक संसदीय कमेटी से कहा था कि अमेरिका ने आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्तान को अपना रवैया सुधारने के लिए कहा है। उन्होंने कहा था आतंकवादियों को मिल रही पाकिस्तानी मदद को खत्म करने के लिए अमेरिका एक बार फिर पाकिस्तान सरकार से मिल कर काम करने को तैयार है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें