फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री बनाने की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा पाकिस्तानी शख्स

Sun, 23 Dec 2018 03:07 AM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
- फोटो : DAWN
विज्ञापन

मानसिक रूप से अस्थिर एक पाकिस्तानी शख्स ने शनिवार को इस्लामाबाद में एक सेलफोन टावर पर चढ़कर देश का प्रधानमंत्री बनाए जाने की मांग की। एआरवाई न्यूज ने की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रधानमंत्री बनाए जाने की मांग करने वाले शख्स की पहचान मोहम्मद अब्बास के रूप में हुई है।

विज्ञापन


 वह इस्लामाबाद के ब्लू एरिया में अपने हाथ में पाकिस्तान का झंडा लेकर टावर पर चढ़ गया। सूचना पाते ही पुलिस और बचावकर्मी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने उसे नीचे लाने की कोशिश की, लेकिन अब्बास ने कहा कि वह केवल तभी नीचे आएगा जब वे उसे प्रधानमंत्री बनाने का वादा करेंगे या फिर प्रधानमंत्री इमरान खान से उसकी बात करवाएंगे। 
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस अधिकारियों ने पीएम इमरान खान की आवाज की नकल करने वाले कलाकार शफात अली से उसकी बात करवाई। बातचीत के पांच मिनट बाद वह नीचे उतर आया।
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें