फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति जरदारी को अयोग्य ठहराने के लिए सरकार दर्ज कराएगी मामला

Thu, 20 Dec 2018 01:42 PM IST
अमर शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
आसिफ अली जरदारी - फोटो : abcnewspoint.com
विज्ञापन
पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी को अयोग्य साबित करने के लिए सरकार तैयारी कर रही है। पाकिस्तान सरकार पूर्व राष्ट्रपति जरदारी के खिलाफ चुनाव आयोग के पास मामला दर्ज कराने की योजना बना रही है। सूचना मंत्री फवाद चौधरी ने बुधवार को बताया कि अमेरिका में संपत्तियां छिपाने को लेकर उनको अयोग्य ठहराने की मांग की जाएगी। 
विज्ञापन


चौधरी ने आरोप लगाया कि जरदारी ने पाकिस्तान चुनाव आयोग के समक्ष दायर हलफनामे में अमेरिका में अपने स्वामित्व वाले एक अपार्टमेंट का उल्लेख नहीं किया।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) सरकार जल्द ही इस बात को लेकर दस्तावेज देगी कि जरदारी ने अपने नामांकन दस्तावेजों में संपत्ति का खुलासा नहीं किया था।

डॉन समाचारपत्र ने उनके हवाले से कहा, "उन्हें (जरदारी) अनुच्छेद 62 एवं 63 के तहत संपत्ति घोषित करनी चाहिए थी जो उन्होंने नहीं किया। इसलिए वह सांसद बनने के योग्य नहीं थे।" 
विज्ञापन
विज्ञापन


जरदारी 2008 से 2013 तक पाकिस्तान के राष्ट्रपति रहे। वह पाकिस्तान के 11वें राष्ट्रपति थे।

जुलाई में पाकिस्तान की संघीय जांच एजेंसी (एफआईए) ने जरदारी और उनकी बहन समेत 20 संदिग्धों को 35 अरब रुपये के धनशोधन मामले में भगोड़ा घोषित किया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें