फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरमराई पाक की अर्थव्यवस्था, चीन से ले सकता है 750 मिलियन अमेरिकी डॉलर कर्ज

Sat, 08 Apr 2017 02:22 PM IST
amarujala.com- Written by: राघवेंद्र मिश्र
विज्ञापन
pakistan
विज्ञापन
पाकिस्तान शॉर्ट टर्म कॉमर्शियल लोन के अंतर्गत चीन से 750 मिलियन अमेरिकी डॉलर का कर्ज ले सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, परवेज मुशर्रफ के शासन के दौरान लिए गए यूरोबांड कर्ज को चुकाने के लिए वह ये पैसे चाहता है।
विज्ञापन


पाकिस्तान के वित्त मंत्रालय के सूत्रों के हवाले से मीडिया रिपोर्ट्स में चल रहा है कि यूरोबांड का कर्ज चुकाने के लिए सरकार 750 मिलियन अमेरिकी डॉलर का दूसरा कॉमर्शियल लोन चाहती है। बताते चलें कि मुशर्रफ सरकार ने 6.875 फीसदी की दर से 10 साल के बांड पर जारी किया था। यह इस साल 24 मई को मैच्योर हो जाएगा।

सूत्रों के अनुसार, यह पाकिस्तान का चीन से पिछले छह महीने में तीसरा बड़ा कर्ज है। इसके पहले चीन बैंक ने पाकिस्तान में पेमेंट सिचुएशन के बैलेंस को सपोर्ट करते हुए 1.3 अरब अमेरिकी डॉलर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि चीन यह कर्ज 3.3 फीसदी के रेट से दे रहा है। इससे पहले पाकिस्तान विदेशी कॉमर्शियल लोन 4.7 फीसदी की रेट से लेता रहा है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें