फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाहौर सुसाइड हमले में पुलिस के हाथों मारे गए थे 10 आतंकी: पाकिस्तान

Sat, 08 Apr 2017 10:24 AM IST
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तान में आतंकी संगठन जमात-उल-अहरार और तहरीक-ए-तालिबान के 10 आतंकियों के मारे जाने की आधिकारिक तौर पर पुष्टि हुई है। ये सभी फरवरी में लाहौर मॉल रोड के पास हुए हमले में शामिल थे। इस हमले में 6 पुलिसकर्मी समेत 15 लोगों की मौत हुई थी।
विज्ञापन


इंडिया टुडे की खबर के मुताबिक पाकिस्तान के पंजाब के आतंकवादी विरोधी विभाग (सीटीडी) ने 10 आतंकियों के मारे जाने की पुष्टि की है। सीटीडी ने बताया कि मारे गए सभी आतंकी लाहौर मॉल हमले में शामिल थे। विभाग के ओर से जानकारी दी गई कि जमात-उल-अहरार ने इस हमले की जिम्मेदारी ली थी।

अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि ये सभी आत्मघाती हमले के बाद क्रोस फायरिंग में मारे गए थे। इन्होंने मॉल के पास एक जगह पर अपने हथियार छुपाए हुए थे। दरअसल, ये ब्लास्ट उस वक्त हुआ जब पाकिस्ता पंजाब विधानसभा के सामने लोग रैली के मदद से विरोध कर रहे थे।
विज्ञापन


13 फरवरी को हुए इस हमले में 15 लोग मारे गए, जबकि 70 से ज्यादा घायल हो गए थे। इसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से अनवारुल हक को गिरफ्तार किया था। इससे पहले अभी हाल ही में लाहौर में एक और आत्मघाती हमला हुआ है। इस हमले में 4 जवान समेत 6 लोगों की मौत हुई है। इस हमले की जिम्मेदारी भी जमात-उल-अहरार ने ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें